5.4 C
New York
Thursday, April 10, 2025

झूठे एक्सीडेंट केस में पकडने जाने के डर से शिकंजी के ठेले लगाने वाले ने किया सुसाइड प्रयास

दो साल पहले राजेश विश्नोई नाम युवक ने थाने में दिया लाइसेंस जमानत भी करवाई, अब पुलिस ने बुलाया तो डर के मारे पी चुहे मारने की दवा

जोधपुर।

मंडोर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बीस वर्षीय युवक ने एक ऐसे एक्सीडेेंट केस में फंसने के डर से जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है जो उसने किया नहीं है। फिलहाल युवक एमजीएच के सीसीयू में भर्ती है। जहां उसका उपचार चल रहा है। मंडोर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है। लेकिन उसने पुलिस को अस्पताल में जो बयान दिया उसमें बताया कि उसने कोई एक्सीडेंट नहीं किया था। मिलने वाले ने उसे उसे दो साल पहले एक एक्सीडेंट के मामले में फंसा दिया था। अब उसका वारंट जारी हो गया है। जबकि उसने कोई एक्सीडेंट नहीं किया है। राजेश विश्नोई नामक जानकार उसका ड्राइविंग लाइसेंस ले गया था। अब पुलिस ने उसे वापस थाने बुलाया तो डर के मारे मरने के लिए जहर पी लिया। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक नवीन कुमार को सौंपी गई है।

एमजीएच में भर्ती मंडोर गार्डन के बाहर शिंकजी का ठेला लगाने वाले टीपू उर्फ ओमसिंह ने बताया कि करीब दो साल पहले वह अपने घर पर था। शाम के समय उसने शराब पी रखी थी। उसम समय उसका जानकार राजेश विश्नोई उसके पास आया। उसे लेकर मंडोर थाने लेकर गया। उसका लाइसेंस लिया और कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करवाए। मुझे पता चला कि मेरे खिलाफ पिकअप एक्सीडेंट की रिपोर्ट है। बाद में राजेश के मिलने वाले सुनील विश्नोई ने कोर्ट से मेरी जमानत भी करवा दी थी। वह अपना काम करने लगा। इस दौरान उसे कोई बुलावाय नहीं आया।

लेकिन बीस नवंबर को उसके पास एक आदमी आया और कहा कि कोर्ट का आर्डर आया है। उसे मंडोर चौकी आकर मिलना है। इस पर टीपू शाम को मंडोर चोकी गया। लेकिन वहां पुलिस वाला नहीं मिला। रात को उसे लगा कि अब कोर्ट के चक्कर काटने पडेंगे पुलिस वाले गिरफ्तार भी करेंगे जो एक्सीडेट मैने नहीं​ किया उसके लिए परेशान होना पडेगा। यह डर बैठ गया। वह अपने घर गया और वहां रखी चुहे मारने की दवा मरने के लिए पी ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगडने लगी तो उसके बाई कुंदनसिंह केा पता चला तो वह उसे लेकर एमजीएच आया। जहां पहले उसे मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। थोडा सुधार होने पर उसे अब सीसीयू में भर्ती किया गया है। इस दौरान मंडोर थाने के एसआई जगदीशसिंह ने उसका पर्चा बयान लिया तो टीपू ने उसमे भी यही बताई कि उसे एक्सीडेंट केस में फंसने का डर था इसलिए जहर पिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now