13.8 C
New York
Saturday, April 19, 2025

कभी भी हो सकती है प्रदेश सरकार की विदाई :अरुण सिंह

जनाक्रोश यात्रा में शामिल होकर सभा को किया संबोधित

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह आज जोधपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जन आक्रोश यात्रा के तहत त्रिपोलिया मंडल की ओर से आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। अरुण सिंह पहले सोजती गेट स्थित गणेश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। इसके बाद जन आक्रोश यात्रा के साथ सोजती गेट से त्रिपोलिया तक पैदल यात्रा चले । त्रिपोलिया में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। पत्रकारों से वार्ता करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त है। प्रदेश से कानून का राज खत्म हो चुका है और माफियाओं ने राजस्थान को अपनी शरण स्थली बना लिया है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, वहीं महिलाओं पर भी अत्याचार की घटनाएं हो रही है। उन्होंने बताया कि जन आक्रोश यात्रा में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है और लोग अपनी समस्याओं को बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की कभी भी विदाई हो सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now