4.8 C
New York
Thursday, April 10, 2025

गहलोत के राज में ठगा सा महसूस कर रही है राजस्थान की जनता : शेखावत

  • केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सरकार पर बोला तीखा हमला
  • बोले, प्रदेश को अपराधों की राजधानी बना दिया शिव/पोकरण, जोधपुर 10 दिसम्बर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को बाड़मेर के शिव और जैसलमेर के पोकरण में जन आक्रोश यात्रा में भाग लिया। उन्होंने राज्य की गहलोत सरकार को नाकार बताया और कहा कि प्रदेश की जनता अब स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। सत्ता में आने के लिए इस सरकार ने वादे तो खूब किए, लेकिन उन्हें आज तक पूरा नहीं किया। कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती चली गई। हालत यह है कि प्रदेश अब अपराधों की राजधानी बन गया है।

शेखावत ने गहलोत सरकार पर तेज हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के तमाम नेता बढ़-चढ़कर जनता से वादे कर रहे थे, लेकिन एक भी वादा आज तक पूरा नहीं किया। तब के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दस तक गिनते ही किसानों के कर्ज माफ हो जाएंगे, लेकिन आज भी किसान कर्ज के बोझ तले दबा है। इन्होंने युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। युवकों ने विश्वास में आकर बैंकों में खाता खुलवा लिया, लेकिन भत्ते की राशि आज तक खाते में नहीं आई। उल्टे खाते से बैंक कई प्रकार के शुल्क वसूल रहा है।

प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जो राजस्थान स्वाभिमान, त्याग, बलिदान और शांति के लिए जाना जाता था, आज वह बलात्कार की राजधानी बन गया है। पूरे देश में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान में दर्ज किए गए हैं। इस मामले को जब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा में उठाया तो सरकार के सबसे वरिष्ठ और उम्रदराज मंत्री शांति धारीवाल ने शर्मनाक बयान दिया कि प्रदेश में मर्द रहते हैं, इसलिए ये अपराध हो रहे हैं। शेखावत ने कहा कि समूचे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है।

शेखावत ने कहा कि पूरे प्रदेश में धड़ाधड कॉलेज और अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जा रहे हैं, लेकिन इन स्कूल और कॉलेजों में संसाधन ही नहीं दिए गए। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। अंग्रेजी माध्यम की स्कूल खोलने के लिए हिन्ंदी माध्यम की कई स्कूलें बंद कर दी गई। कॉलेजों के पास न भवन है और न ही पढ़ाने के लिए शिक्षक। गहलोत सरकार वाहवाही लूटने के लिए बजट में करोड़ों रूपए की योजनाओं की घोषणा करती है, लेकिन आज तक किसी भी योजना में 25 करोड से ज्यादा के काम नहीं हुए।

शिव विधानसभा क्षेत्र के गडरारोड में केन्द्रीय मंत्री शेखावत के साथ केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी जन आक्रोश रथ पर सवार हुए। दोनों ने जन आक्रोश यात्रा को रवाना किया। इस दौरान विधायक हमीर सिंह भायल साथ रहे। गडरारोड से केन्द्रीय मंत्री शेखावत पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दान्तल गांव पहुंचे और जन आक्रोश रथ में सवार हुए। यहां पर प्रतापपुरी महाराज, पूर्व विधायक शैतान सिंह, पूर्व सरपंच मदन सिंह राजमथाई सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे। मंत्री शेखावत का जोरदार स्वागत किया गया।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने इस दौरान सभा मे मौजूद सभी को शिकायत नं.8140200200 डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करने का निवेदन किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now