22.2 C
New York
Sunday, May 11, 2025

जन आक्रोश यात्रा पर पोकरण क्षेत्र में पथरा


पोकरण के गोमट गांव में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में शामिल वाहनों पर असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की घटना के बाद माहौल गरमाया हुआ है। वहीं भाजपा नेताओं ने देर रात्रि को पुलिस थाने का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित कई दिग्गजों ने गोमट गांव भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में शामिल वाहनों पर पत्थरबाजी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा नेताओं का काफिला गोमट गांव में सभा करके पोकरण आ रहा था तभी गोमट गांव में भाजपा नेताओं के वाहनों पर असामाजिक तत्वों ने रात्रि का फायदा उठाकर पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। भाजपा नेताओं ने घटना की पोकरण एसएचओ को तत्काल जानकारी देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now