जयनारायण व्यास शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित महिला पीजी महाविद्यालय में
राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय केंप के चोथे दिन यातायात पुलिस द्वारा यातायात शिक्षा एवं जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात जोधपुर श्री चैनसिंह जी महेचा ने भारत में शक्ति की उपासना की परम्परा को बताते हुए छात्राओं को अपनी शक्ति का भान करवाया।अपने उद्बोधन मे उन्होने महिला सशक्तिकरण के इतिहास को रेखांकित किया।भारतीय महिला न कभी कमज़ोर थी न रहेंगी।शिक्षा, राजनीति देशसेवा और विमान चालक तक महिलाएं हो रही है।यदि आप सशक्त और आत्मबल से पूर्ण है तो कोई आपको नही दबा सकता। मोबाइल के दुरुपयोग से सावधान रहने की हिदायत देते हुए वाहन चालन सम्बंधित सामान्य नियमों से अवगत करवाया।हेलमेट की अत्यावश्यकता को रेखांकित करते हुए सहज संवादशैली में स्वयंसेविकाओं से द्विआयामी संवाद किया एवं छात्राओं के अनुभव को सुना।गोविन्द जी व्यास, निरीक्षक,यातायात पुलिस एव़ अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचारों से छात्राओं को अवगत करवाया।
यातायात सेवा के वरिष्ठ कांस्टेबल हनुमान सिंह राजपुरोहित ने पुलिस यातायात शिक्षा मोबाइल वैन द्वारा एल ई डी प्रजेंटेशन के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल और यातायात नियमों से अवगत करवाया गया। चौराहे पर लगे केमेरा की सहायता से एक्सीडेंट के वीडियोज को प्रदर्शित करके सावधान रहने की शिक्षा दी।
शारदा पूनिया कांस्टेबल (सैल्फ डिफेंस)ने आत्मरक्षा और आत्मबल पर विशेष व्याख्यान देते हुए स्वयं सेविकाओं को आत्मबली होने के गुर सिखाए साथ ही दूसरो की बुरी नज़र को पहचानने और प्रतिकार करने की सलाह दी।साथ ही आवश्यकता पडने फर छात्राओं को एक वाट्सेप नम्बर भी उपलब्ध करवाया जहां से महिला हैल्पलाइन के रूप मे 24*7 उपलब्ध है।यह नम्बर छात्राओं महिलाओं को रात्रि कालीन सफर के दोरान भी किसी भी प्रकार की असुविधा दिक्कत होने पर तत्काल सहायता प्रदान करने का कार्य करती है इस प्रकार की अनेक जानकारियां जो कि आमजन हेतु बडी उपयोगी है,का बोध करवाकर छात्राओं के आत्मबल को बढाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डा मनोरमा उपाध्याय ने भी यात्राकाल मे किस प्रकार आप सुरक्षित रह सकती है, विषय पर छात्राओं को अवेयर किया गया,सार्थक प्रश्नों द्वारा संवाद को आगे बढाया। संस्थान के अध्यक्ष प्रो एस पी व्यास ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डा संजय बोहरा एवं डा नितेश व्यास ने किया।डा रेखा पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान अध्यक्ष प्रो एसपी व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।