13.8 C
New York
Saturday, April 19, 2025

विधायक लोढ़ा ने गुरुग्रंथ साहिब पर पुष्पहार चढ़ा सिक्ख समाज को दी शुभकामनाएं

विधायक लोढ़ा ने गुरुग्रंथ साहिब पर पुष्पहार चढ़ा सिक्ख समाज को दी शुभकामनाएं

शिवगंज।

सिक्ख समाज के दसवें गुुरु गुरु गोविन्दसिंह की जयंति पर सिक्ख समाज की ओर से शहर के प्रमुख मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा प्रमुख मार्गो से होती हुई गुजरी। इस दौरान जगह जगह पर विभिन्न समाज के लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने भी कीर्तन यात्रा में शिरकत कर गुरु गं्रथ साहिब पर पुष्पहार चढ़ा खुशहाली की कामना की। साथ ही सिक्ख समाज को भी शुभकामनाएं दी। जानकारी के अनुसार सिक्ख समाज की ओर से हर वर्ष गुरु गोविन्दसिंह की जयंति पर गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस वर्ष करीब 22 साल के बाद सिक्ख समाज की ओर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन रखा गया था। गुरुवार की सुबह गुरुद्वारा परिसर से विशाल नगर कीर्तन शोभा यात्रा रवाना हुई। जो शहर के छावणी, क्रांति चौराहा, नगर पालिका मार्ग, मुख्य बाजार, गोलबिल्डिंग, अंबिका चौक, गणेश मंदिर, आजाद चौक, मालियों का वास, गोकुलवाडी, गोशाला मार्ग, पोस्ट ऑफिस मार्ग, बस स्टेंड होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंचकर संपन हुई। रास्ते में जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट, महादेव महिला मंडल, व्यापारिक संगठनों, मुस्लिम समाज, माली समाज सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से कीर्तन यात्रा का स्वागत किया। कीर्तन यात्रा में प्रमुख आकर्षण के रूप में खालसा गु्रप की ओर से गतका कार्यक्रम और पंजाब बैंड प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहे।
गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्पहार चढ़ा की प्रार्थना
कीर्तन यात्रा में मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने शिरकत कर गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्पहार चढ़ाकर अमन चेन और खुशहाली की प्रार्थना की। साथ ही सिक्ख समाज को गुरुपर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर विधायक लोढ़ा का सिक्ख समाज की ओर से पुष्पहार एवं सरोपा पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान खालसा ग्रुप की ओर से पेश किए गए गतका कार्यक्रम की भी विधायक ने खूब सराहना की। इस दौरान ग्रुप में शामिल एक नन्हें बालक के हुनर की विधायक ने तारिफ करते हुए उसका पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा के ज्ञानीजी हरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, तलविंदर सिंह,गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, दविंदर सिंह, चमनजीत सिंह दुआ, कुलदीप सिंह, रोशन सिंह, कंवलजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, रोनक सिंह,सरदार बलवीरसिंह सहित सिक्ख समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now