8.4 C
New York
Thursday, April 10, 2025

श्रमिक संगठन व प्रशासन का समन्वय आवश्यक – शर्मा

श्रमिक संगठन व प्रशासन का समन्वय आवश्यक – शर्मा

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के नव पदस्थापित वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश शर्मा ने कहा की रेलवे श्रमिक संगठन व रेल प्रशासन के बीच आपसी सामंजस्य तथा समन्वय होने से ओद्योदिक संबंध अच्छे बने रहते हैं। जोधपुर रेल मंडल में एक अच्छा उदाहरण देखने को मिलता है और यहां यूनियन एवम रेल प्रशासन के बीच बेहतरीन संबंध है। रमेश शर्मा ने जोधपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (यू पी आर एम एस) द्वारा उनके स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किए। यू पी आर एम एस के जोनल कार्यकारी महासचिव अजय शर्मा ने वरिष्ठ मंडल कार्मिक रमेश शर्मा तथा निवर्तमान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण का साफा व माला पहनाकर तथा साफा ओढ़ाकर स्वागत किया। सभा का संचालन यू पी आर एम एस के पूर्व मंडल सचिव भरत जोशी ने किया।

यू पी आर एम एस के मंडल अध्यक्ष पारस चौधरी व मंडल सचिव एन जे सिंह ने बताया कि रमेश शर्मा के स्वागत के साथ साथ श्रमिक संबंधों पर भी चर्चा की गई। मंडल के पदाधिकारी गौरव गोदारा, राजेश शर्मा, अनिल व्यास, धर्मेंद्र शर्मा, सुलतान सिंह मीना, शक्ति सिंह चौहान,जगदीश शर्मा,अजय पराशर, नरेश चौहान, दिनेश कुमार, के के मीना, ललित गर्ग,दिनेश शर्मा, राजीव वासु, राम सिंह,खेमचंद मीणा, एस सी उपाध्याय, भीम सिंह मीणा , मोहम्मद आमीन सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now