9.1 C
New York
Friday, April 18, 2025

82 सफाई कर्मचारियों को दी गई सौंपे गए नियुक्ति पत्र

  • नगर निगम उत्तर व दक्षिण में सफाई व्यवस्था होगी मजबूत

2018 में हुई सफाई भर्ती के दौरान 2 से अधिक संतानों के चलते नियुक्ति से वंचित रहे 82 सफाई कर्मचारियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से सफाई कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिए जाने के बाद नगर निगम उत्तर और नगर निगम दक्षिण की ओर से इन सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। महापौर उत्तर कुन्ती परिहार, विधायक मनीषा पंवार, जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खान, जिलाध्यक्ष दक्षिण नरेश जोशी, उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी, प्रतिपक्ष नेता दक्षिण गणपत सिंह चौहान, आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित और आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने सफाई सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भेंट किए। महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने बताया कि 2018 में सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई थी इस दौरान कई सफाई कर्मचारियों को दो से अधिक संतान की बाध्यता के नियम के चलते कई अभ्यर्थियों को वंचित किया गया था, जिसको लेकर इन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में अपनी याचिका पेश की। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशीलता दिखाई और इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती नहीं देने का फैसला दिया। नगर निगम उत्तर में 41 और नगर निगम दक्षिण में 41 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई है , जिनमें से दोनों नगर निगम 33-33 महिला सफाई कर्मचारी और 8-8 पुरुष कर्मचारी मिले हैं। महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने बताया कि इन सफाई कर्मचारियों के नगर निगम में जुड़ने से शहर की सफाई व्यवस्था में बेहतर सुधार होगा और जोधपुर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। विधायक मनीषा पंवार ने नव पदस्थापित सफाई कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त बजरंग सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now