16 C
New York
Wednesday, May 14, 2025

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के “खेल महोत्सव 2023” भव्य समापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के “खेल महोत्सव 2023” भव्य समापन

आठ दिवसीय महोत्सव में 1100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया

जोधपुर, 13 फरवरी। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की महत्वकांक्षी “निरोगी राजस्थान अभियान” के अंतर्गत जीवनशैली में सुधार हेतु खेलों को विशेष महत्व दिया गया है इसी के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर द्वारा विभाग में कार्यरत कार्मिकों को खेलों के प्रति जागरूक करने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए खेल महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव समिति व कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में इस बहुचर्चित खेल महोत्सव का रविवार को भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। खेल महोत्सव 2023 समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल चौधरी ने बताया कि 5 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 तक आयोजित इस खेल महोत्सव में डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर के अधीन आने वाले समस्त अस्पतालों के सभी संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खेल महोत्सव- 2023 के अंतर्गत क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, रस्साकशी, भाला फेंक व गोला फेक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पुरुष व महिला वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओ में 1100 के करीब प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमे लगभग 700 के करीब पुरुष व 400 के करीब महिला अधिकारीयों व कर्मचारियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। समापन समारोह में मंचासीन नरपत सिंह कछवाहा, वाइस प्रेसिडेंट राजस्थान पैरामेडिकल कौंसिल व प्रभारी भारत सेवा संस्थान के साथ डॉ. दिलीप कच्छावा, प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज जोधपुर, डॉ.जोगेश्वर प्रसाद नारवारा, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जॉन जोधपुर, डॉ. जितेंद्र पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर तथा भागीरथ चौधरी, उपायुक्त नगर निगम जोधपुर, डॉ विकास राजपुरोहित, डॉ सी.आर चौधरी सहित दिनेश जांगू, चंद्र मंगल हॉस्पिटल, डॉ सुनील चांडक श्रीराम हॉस्पिटल, नर्सेज नेता पीयूष ज्ञानी, रेडिग्राफर संघ के अचला राम, शारिरिक शिक्षक संघ के हापुराम चौधरी व कर्मचारी नेता जगदीश लाल माथुर की उपस्थित में समापन समारोह आयोजित किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली विजेता उपविजेता टीमों को ट्रोफी व खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। रविवार के फाइनल मुकाबलो में पुरुष कब्बडी मे सीएमएचओ टीम, क्रिकेट में एमडीएम सुपर इलेवन व महिला कब्बड्डी में उम्मेद चैंपियन ने
खिताब पर कब्जा किया।
खेल महोत्सव-2023 के सफल आयोजन के लिए प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित खेल महोत्सव समिति के उत्तम चंद मेहता, सुरेन्द्र चौधरी, मुरली मनोहर शर्मा, सतीश राजपुरोहित, मुरली धर शर्मा, मोहन महरिया, मनोहर सिंह, मंसूर अली, जयप्रकाश राठौर, अंजू के जैकब,नीतू सिंह, देवीसिंह सोलंकी, सीमा जोशी, गायत्री मेड़तिया, सगुफ्ता सैय्यद, योगेश पूरी, महेंद्र ढिंढा, दीपक गिरी, नटवर भार्गव, विवेक कुमार, पुष्पराज, सुमी मैथ्यू, सोनिया लोबो, अरशद कुरेशी सहित अन्य कई कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।
खेलो के सफल आयोजन में शारिरिक शिक्षको का विशेष योगदान रहा। सुरेन्द्र पाल चौधरी ने सभी मंचासीन अतिथियों, प्रतिभागियों, सभी संवर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों , ग्राउंड मैन सहित मीडिया का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मंच संचालन अरविंद अपूर्वा ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now