12.2 C
New York
Friday, April 18, 2025

आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान जोधपुर द्वारा 36वा वृक्ष बंधु पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान जोधपुर द्वारा 36वा वृक्ष बंधु पुरस्कार समारोह जोधपुर के प्रताप नगर स्थित महिला पीजी महाविद्यालय में आयोजित किया गया। आयोजक राम जी व्यास ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण सरंक्षण सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है उन्होंने बताया कि यदि समय रहते आमजन नहीं संभला तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यास ने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर मात्र समारोह आयोजित करने से इस समस्या का समाधान नहीं होगा बल्कि सभी को सजग होकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने होंगे। पुरस्कार समारोह में पूर्व नरेश गज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे वहीं बड़ा रामद्वारा के महंत रामप्रसाद महाराज ने कार्यक्रम में अध्यक्षता की। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल जोधपुर कमांडेंट योगेंद्र सिंह राठौड़ को वृक्ष बंधु पुरस्कार से नवाजा गया।

पर्यावरण प्रेमी सीमा जोशी हुई सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान जोधपुर द्वारा 36वा वृक्ष बंधु पुरस्कार समारोह में सीमा जोशी को पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए पूर्व नरेश गजसिंह द्वारा सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि सीमा जोशी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर कार्य किया जाता है उसीको ध्यान में रखते हुए आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान जोधपुर द्वारा उन्हे सम्मानित किया गया। सीमा जोशी ने पूर्व नरेश गहसिंह के हाथो से मिले इस सम्मान को पुरे परिवार के लिए गौरव की बात बताई वही सीमा जोशी ने इस सम्मान के लिए सभी परिजनो का भी आभार जताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now