11.2 C
New York
Monday, April 21, 2025

संवित संकीर्तन से गूंज रहा जोधपुर शहरभगवान विष्णु के 1008 नामावली से हो रही अर्चना

जोधपुर। पवित्र पुरषोत्तम मास में स्वामी ईश्वरानंद गिरि
महाराज के शिष्यों द्वारा जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्येक शाम को संवित संकीर्तन चल रहा है जिसमे श्रीमद भगवदगीता और विष्णुसहस्रनाम पाठ के साथ भगवान विष्णु की मालपुओं से अर्चना भी की जा रही है। वरिष्ठ संवित साधक नटवर व्यास, कमलेश पणिया, महेश हर्ष,शेखर थानवी, अग्निहोत्री पंडित नवरतन व्यास, राजेंद्र जोशी और विनोद कल्ला के साथ साथ अनेक साधक प्रतिदिन शाम को जोधपुर शहर के विभिन्न स्थानों , सार्वजनिक मंदिरों में सामूहिक रूप से भगवान विष्णु की आराधना व संकीर्तन कर रहे है।
पुरुषोत्तम मास सत्संग समिति के तरुण व्यास और शरद जोशी ने बताया कि स्वामी नारायण गिरि महाराज की प्रेरणा तथा संवित साधनायन संस्थान की अध्यक्षा रानी उषा देवी के निर्देशन में पूरे मास सामूहिक संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शैलेश व्यास और शिवकुमार पुरोहित ने बताया कि संवित संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम दीप प्रज्ववलन से होता है । उसके बाद मंगलाचरण, प्रथम पांच शांति मंत्र, श्रीसुक्तम, श्रीपुरुषसुक्त, गीता पंचोदशम अध्याय का सामूहिक पाठ तथा उसके बाद संकल्प लेकर श्रीविष्णु सहस्त्रनामावली का पाठ और भगवान श्री विष्णु की 33 मालपुओं से पुरषोत्तम मास 33 नाम अर्चना हो रही है। उसके बाद संवित संकीर्तन, ओम जय जगदीश हरे आरती,कोटि कोटि गुरु आरती, कर्पूर आरती, शांति मंत्र व पुष्पाञ्जलि के साथ सत्संग पूर्ण होता है। इस संकीर्तन में शहर के अनेक नागरिक भी भाग ले रहे है। रितंबरा वशिष्ठ, त्रिपुरा वशिष्ठ, शरद जोशी, नटवर व्यास,जगदीश पुरोहित, नरेंद्र पुरोहित, गुंजन पुरोहित , श्यामकीशन बोहरा, राजेश कल्ला, सामूहिक संकीर्तन कर रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now