28 C
New York
Saturday, April 19, 2025

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए मीना

शेरगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नारखा का पाना देवराजगढ़ में कार्यरत शिक्षक दिलीप कुमार मीना को 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र, शाल, 21000 रुपए का चेक व ताम्र पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षक मीना ने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार विगत 5 वर्षों में शत प्रतिशत परिणाम, शैक्षिक नवाचारों, विद्यालय में सहशैक्षणिक गतिविधियों की प्रभावी आयोजन, वृक्षारोपण, नामांकन वृद्धि व ठहराव, भामाशाह को विद्यालय विकास हेतु प्रेरित करने, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यों में उत्कृष्ट योगदान, निर्वाचन कार्य , कॉविड-19 नियंत्रण व वैक्सीनेशन आदि कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के उपलक्ष्य में दिया गया। इससे पूर्व की मीना ब्लांक स्तरीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित हो चुके हैं। मीना ने इस पुरस्कार का श्रेय अपने माता-पिता परिवारजन, जिला व ब्लाक स्तरीय अधिकारी, वर्तमान उपखंड अधिकारी बालेसर पुष्पा कंवर सिसोदिया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत व संस्था प्रधान गायड़सिंह राठौड़ को दिया जिनसे हमेशा का कार्य को लगन से करने की प्रेरणा में मिली। साथ उन्होंने समस्त शिक्षक साथियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने कार्य करने के दौरान उनका सहयोग देते हुए मनोबल बढ़ाया। मीना को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान मिलने पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत, संस्था प्रधान गायड़सिंह राठौड़, शिक्षक संगठन पंचायती राज, राष्ट्रीय शिक्षक ‌ संघ, मां भारती शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व शिक्षक हेमराज मीणा, हेम सिंह भाटी,महेंद्र ,अनूप जोशी, पवन सैनी, धर्मपाल, राजेश कुमार चाबा ,धर्माराम सेजू,ओम प्रकाश ,राजेश परमार , भोमाराम, खुशालाराम, पप्पाराम चौधरी ,मदन सिंह राठौड़ , मुनेश यादव, प्रियंका मीणा , चैनाराम, धनसिंह पंवार हिम्मत सिंह उज्जवल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते भी मीना को बधाइयां दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now