23.9 C
New York
Sunday, May 11, 2025

जेडीए के पूर्व चेयरमैन ने लिया सोमेश्वरगिरी महाराज का आशीर्वाद  

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के पूर्व चेयरमैन महेन्द्रसिंह राठौड़ ने आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को संतों का आशीर्वाद लिया। राठौड़ शुक्रवार सुबह कायलाना तखत सागर की पहाडिय़ों के मध्य स्थित प्राचीन बिजोलाई बालाजी आश्रम पहुंचे और महामंडलेश्वर सोमेश्वरगिरी महाराज का आशीर्वाद लिया।महामंडलेश्वर सोमेश्वरगिरी महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद जेडीए के पूर्व चेयरमैन महेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि संतों के आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य करना असंभव है। इसलिए महामंडलेश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा संतों का सम्मान करती आई है। संतों के सम्मान के लिए हमें भी कुछ करना चाहिए। इससे पहले राठौड़ ने आश्रम में स्थित परमहंस बलवंतगिरी महाराज व किशनगिरी महाराज की समाधि पर मत्था टेका और अरदास की। उन्होंने समाधि पर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की कामना की। राठौड़ का बिजोलाई आश्रम में गुरु परिवार की तरफ से अभिनंदन भी किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now