13 C
New York
Saturday, April 19, 2025

जोधपुर में बढऩे लगा सर्दी का असरसुबह दस बजे तक छाया रहा कोहरा

जोधपुर। उत्तरी भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से जोधपुर में सर्दी का असर बढऩे लगा है। जोधपुर में आज सुबह धुंध छाई रही जिसके कारण सर्दी का अहसास अधिक हो रहा था।पश्चिमी राजस्थान में दीपावली के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। यहां अब सर्दी का असर बढऩे लगा है। गुरुवार सुबह बदले मौसम से लोगों की दिनचर्या अचानक से बदल गई। सुबह करीब दस बजे तक जोधपुर शहर के सभी हिस्सों में कोहरा छाया रहा। सर्दी बढऩे से सुबह-सु़बह लोग गर्म व मोटे कपड़ों में निकले। सुबह भ्रमण पर निकलने वाले लोग जैकेट सहित अन्य मोटे कपड़ों में नजर आए। धुंध के कारण सुबह-सुबह हल्की धूप थी। दिन में भी मौसम में ठंडक घुली रही लेकिन दिन में अभी अधिक सर्दी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी का असर बढऩे की संभावना है। पिछले चार दिनों के तापमान की बात करे तो शहर के तापमान में काफी गिरावट आई है। बुधवार को शहर में दिन का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को सुबह 9 बजे तक शहर का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि राजस्थान में अब सर्दी का आगाज हो गया है। हालांकि कड़ाके की सर्दी नवंबर के आखिरी में शुरू होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now