जोधपुर। राजपुरोहित सेवा न्यास जोधपुर की ओर से समाज की प्रतिभाओं का सम्मान 24 दिसंबर को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली समाज की 501 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसको लेकर सेवा न्यास की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।सेवा न्यास के संरक्षक करण सिंह रास, सचिव भंवर सिंह शिवतलाव ने बताया कि समाज की प्रतिभाओं को एक मंच देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। विगत 21 वर्षों से न्यास समाज में शिक्षा के प्रति जागृति लाने और समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाओं का समाज के संत भामाशाह और प्रशासनिक अधिकारी सम्मान करेंगे। सेवा न्यास के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सेवा न्यास की बैठक हुई। बैठक में न्यास सदस्य रामसिंह सीलारी, श्रवणसिंह नारनाडी, मनोहरसिंह देवातड़ा, पदमसिंह ढाबर, दशरथ सिंह धर्मधारी, सुरेंद्रसिंह आहोर, सज्जनसिंह रुंदिया, महेंद्रसिंह खीचन, लक्ष्मणसिंह नारवा, स्वरूप थोब, श्रवणसिंह धर्मधारी, शेरसिंह धुधाडा, गणपतसिंह कानोडिय़ा, शैतान सिंह चाड़वास आदि उपस्थित थे।