11.2 C
New York
Monday, April 21, 2025

प्रभु पाश्र्वनाथ के जन्मोत्सव पर होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम

जोधपुर। प्रभु श्री पाश्र्वनाथ भगवान का जन्म कल्याण महोत्सव 6 जनवरी शनिवार को हैं। इस निमित्त श्री राजेन्द्र भवन खेरादियों का बास में पांच दिवसीय कार्यक्रम रखे गए हैं। अ_म तप की आराधना करने वाले आराधक हेतु 4 जनवरी को उत्तर पारणे व 8 जनवरी को पारणे की व्यवस्था की जाएगी।
संघ सचिव हीराचंद भंडारी ने बताया कि जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 5 से 7 जनवरी को रंग बिरंगी रोशनी से अवंति पाश्र्वनाथ मंदिर खेरादियो का बास को सजाया जाएगा। छह जनवरी को राजेन्द्र महिला मंडल द्वारा पंच कल्याणक पूजा पढ़ाई जा कर सामूहिक आरती की जाएगी एवं प्रभु पाश्र्वनाथ, सुमतिनाथ  व गुरुदेव राजेन्द्र सूरी व मंदिर में फूलों से सजावट की जाएगी। संघ के सांस्कृतिक सदस्य धर्मेश सुराणा व कमलेश सेठ ने बताया कि सायं श्री राजेन्द्र मित्र मंडल द्वारा भजन संध्या रखी गयी हैं जिसमें सुरेश-दिलीप लूंकड़, मंजु बोहरा, सपना लूंकड़ द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now