9.7 C
New York
Thursday, April 10, 2025

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण किया

जोधपुर। कांग्रेस का स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया गया। इस दौरान शहर और देहात कांग्रेस कार्यालयों में ध्वजारोहण किया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस स्थापना दिवस की खुशियां मनाई।
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर व दक्षिण की तरफ से संयुक्त रूप से एमजीएच रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आज स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान यहां कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। साथ ही मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम में उत्तर जिलाध्यक्ष सलीम खान, दक्षिण जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, सत्यनारायण गौड़ सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं जोधपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय रामनगर में भी स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीरालाल मेघवाल की अध्यक्षता में ध्वजारोहण हुआ। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटकर व एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर उत्साह से स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाए गए। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीरालाल मेघवाल ने भोपालगढ़ की नवनिर्वाचित विधायक गीता बरवड़ व नवनियुक्त पीसीसी महासचिव करणसिंह उचियारङा का अभिनंदन कर बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now