9.1 C
New York
Friday, April 18, 2025

जेल में आंचल ने महिला बंदियों को दिखाया जादू

जोधपुर। जादूगर आंचल ने नववर्ष के उपलक्ष में केंद्रीय कारागृह की महिला बंदियों को नि:शुल्क जादू दिखाकर उनका स्वस्थ मनोरंजन किया।
लगभग एक घंटे तक चले इस जादू शो में हर आइटम पर जादूगर आंचल ने उपस्थित बंदियों की भरपूर तालियां बटोरी। करीब चार महीने पहले भी जादूगर आंचल ने केंद्रीय कारागृह के बंदियों को जादू दिखाकर उनका भरपूर मनोरंजन किया था। अब तक भारत की 40 से ज्यादा जेलों में अपनी कला से जादूगर आंचल बंदियों का मनोरंजन कर चुकी है। जोधपुर में दूसरी बार आई जादूगर आंचल पिछले करीब डेढ़ महीने से शहर में शिप हाउस रोड स्थित अपने भव्य डोम में अपने जादू से लोगों का स्वस्थ मनोरंजन कर रही है। जनता की मांग को देखते हुए इस कार्यक्रम की अवधि को कुछ दिनों के लिए बढ़ाया गया है। रोजाना 2 शो हो रहे हैं, पहला शो दिन में 4 बजे एवं दूसरा शो शाम को 7 बजे रहते हैं। रविवार को 3 शो दोपहर एक बजे, चार बजे एवं सात बजे की व्यवस्था है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now