26.1 C
New York
Sunday, April 20, 2025

उप मुख्यमंत्री ने शहर के विकास कार्यों को लेकर की चर्चा

जोधपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दियाजोधपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को जोधपुर की एक दिवसीय यात्रा पर रही। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जोधपुर आगमन पर जोधपुर वासियों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया।उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के जोधपुर आगमन पर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट पर उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल, कौशल, नियोजन, उद्यमिता एवं नीति निर्धारण विभाग के राज्य मंत्री केके विश्नोई, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, जेडीए के पूर्व चेयरमैन प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री माननीया दिया कुमारी को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।उप मुख्यमंत्री ने जोधपुर सर्किट हाउस में सार्वजनिक निर्माण विभाग, जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम आदि के अधिकारियों से शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान नगरीय विकास से संबंधित प्रोजेक्ट्स एवं विकास कार्यों की जानकारी लेकर उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिएवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now