जोधपुर। राजस्थान को ईआरसीपी की सौगात के बाद गृह नगर जोधपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया और इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए शुभकामना देकर आभार व्यक्त किया।नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, भाजपा शहर जि़लाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, जि़ला महामंत्री मनीष पुरोहित, जि़ला मंत्री आदित्य गहलोत, शोभित राठी, महेश व्यास, पार्षद अनिल प्रजापत, दयाराम, जगदीश नायक सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह व जोश के साथ केन्द्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उन्होंने सभी से आत्मीय मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मूर्तरूप लेने वाला यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट राजस्थान और मध्यप्रदेश के 26 जिलों के लाखों लोगों के लिए लाभप्रद रहेगा। लाखों लोगों को पेयजल की सुविधा स्थाई रूप से मिलेगी। डबल इंजन की सरकार बनने से राजस्थान के विकास को पंख लग गए हैं।