15.9 C
New York
Thursday, May 15, 2025

स्वावलंबी भारत अभियान को लेकर संगोष्ठी का आयोजन

जोधपुर। स्वदेशी जागरण मंच जोधपुर महानगर के सौजन्य से कमला नेहरू महाविद्यालय में स्वावलंबी भारत अभियान को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता दुष्यंत परिहार ने स्वावलंबी भारत अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की और बताया कि किस प्रकार नारी शक्ति का उपयोग हम देश के नवनिर्माण में कर सकते हैं। महिलाएं हमेशा से शक्ति का स्रोत रही है और इस शक्ति का हमें उपयोग नव सृजन के द्वारा विचारों को धरातल पर लाकर भारत को एक विश्व शक्ति के रूप में बैठना है। दूसरे मुख्य वक्ता के रूप में दिनेश चौधरी ने कहा कि हम स्वेच्छित रूप से वालंटियर बनकर भारत के नव निर्माण में अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में बना सकते हैं। संगोष्ठी में महिला उद्यमी मंजू सारस्वत और मंजू कुमावत ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए मातृशक्ति को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। युवा समाज सेविका मंजू चौधरी ने भी बताया कि आने वाला समय मातृशक्ति का है और अपनी अपनी शक्ति को हम बदलते विश्व को अपने में अनुकूलित करते हुए देश के विकास में लगाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमला नेहरू महाविद्यालय की प्रिंसिपल संगीता ने किया और स्वालंबी भारत अभियान को आने वाले समय में एक मील का पत्थर माना।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now