23.9 C
New York
Saturday, April 19, 2025

रितिक विश्नोई ने राजस्थान के लिए पहला रजत पदक जीता

जोधपुर। योगासन में राजस्थान का नाम रोशन करने वाले योगा एलायंस के सबसे युवा खिलाड़ी रितिक विश्नोई ने तमिलनाडु के चेन्नई मे आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रजत पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया।रितिक विश्नोई ने ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों को पछाड़ कर यह कीर्तिमान रचा व खेलो इण्डिया के इतिहास का पहला पदक राजस्थान को दिलाया।रितिक विश्नोई ने साथ ही आर्टीस्टिक सिंगल मे भी खेलो इंडिया की योग्यता हासिल की और 5वां स्थान हासिल किया। रितिक के साथ ही राजस्थान के दल में रणवीर व उज्ज्वल ने रिद्मिक पेयर मे चौथा व मेघा-डोली ने आर्टिस्टिक पेयर मे पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं अंजलि विश्नोई फाइनल राउंड मे पहुंची। राजस्थान योगासन टीम से 6 खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया की योग्यता हासिल की। इनमें से 4 खिलाड़ी वे है जिन्हे इस वर्ष जोधपुर शहर की स्कूल टीम में स्थान तक नहीं दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी व इस चुनौती को सहर्ष स्वीकार कर योगासन की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगीता में पदक जीता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now