23.9 C
New York
Saturday, April 19, 2025

शहर में रही शादियों की धूमकई जगहों पर हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन

जोधपुर। वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि पर आज बुद्ध जयंती व पीपल पूर्णिमा परिघ, शिव और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई गई। इस दिन भगवान विष्णु-महालक्ष्मी पूजन का विधान है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने अपना 9वां अवतार बुद्ध के रूप में लिया था। शास्त्रों में निहित है कि वैशाख पूर्णिमा तिथि पर भगवान बुद्ध का जन्म, इसी दिन ज्ञान की प्राप्ति और परिनिर्वाण हुआ था। इसलिए हर वर्ष वैशाख पूर्णिमा तिथि पर बुद्ध जयंती मनाई जाती है। पीपल पूर्णिमा पर अबूझ सावा होनेे के कारण आज शहर में शादियों की भी धूम रही। कई जगहों पर सामूहिक विवाह सम्मेलन भी हुए।
सेवा भारती समिति जोधपुर की ओर से श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर कमला नेहरू नगर में हुआ। समिति के महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि विवाह समारोह में 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेे। समिति के महामंत्री राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि सभी बारातें जूना खेड़ापति हनुमानजी मंदिर से रवाना होकर आखलिया चौराहा होते हुए विवाह स्थल पहुंची। यहां सभी बारातों का स्वागत कर विधि विधान से उनका पाणिग्रहण संस्कार करवाया गया। इस दौरान वर-वध्ुा को अयोध्या रामलला की प्रतिमा भेंट की गई।  सामूहिक विवाह में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा भारती अध्यक्ष पन्नालाल भंसाली व विशेष अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा थे। समिति के मंत्री मोहनलाल करवा व सहमंत्री जितेंद्र गौड़ ने बताया कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में सामाजिक समरसता, सादगी, समर्पण का दृश्य देखने को मिला। सेवा भारती की ओर से प्रत्येक वर-वधू को उपहार दिए गए।
इसी तरह महावीर स्वामी सेवा समिति और बालकृष्णन्म इंटरनेशनल फाउंडेशन का तीसरा सामूहिक विवाह समारोह सारण नगर स्थित महादेव वाटिका में आयोजित किया गया। समिति के त्रिलोकसिंह ने बताया कि यह विवाह समारोह जरूरतमंद लोगों और कोरोनाकाल में परिजनों को खोने वाली युवतियों की मदद के लिए करवाय गया। समिति हर जोड़े को घरेलू उपकरण, कपड़े सहित रोजमर्रा में काम आने वाली सामग्री उपहार के तौर भेंट की गई। साथ ही सभी जोड़े का तीन-तीन लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी करवाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now