28 C
New York
Saturday, April 19, 2025

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज का निवेशक जागरूकता प्रोग्राम

Jodhpur जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की पहल पर शुक्रवार को महिलाओं के लिए निवेशक जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में 100 से अधिक प्रबुद्ध महिलाओं ने भाग लिया और अपनी फाइनेंसियल प्लानिंग का ज्ञान बढ़ाया।

मुख्य वक्ता शिव सोनी ने बताया कि महिलाएं घर की वित्त मंत्री हैं और सही जानकारी और समझदारी से उनकी आने वाली ज़िंदगी संवर सकती है। उन्होंने गृहिणियों को घर के आर्थिक फैसलों में भाग लेने और बचत के साथ-साथ निवेश करने पर जोर दिया। इस अवसर पर निवेश से पहले ध्यान देने योग्य बातों को विस्तार से समझाया गया।

कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों के लिए निजी होटल में डिनर की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में म्यूजिकल हाउसी गेम का भी आयोजन हुआ।

आयोजन की व्यवस्थाएं और मुख्य बिंदु:

अध्यक्ष निरूपा पटवा द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन सुनील गुलेछा इन्वेस्टमेंट के साथ मिलकर किया गया। ग्रुप की कार्यकारिणी सहित 100 से अधिक सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में विभिन्न निवेश विकल्पों पर चर्चा की गई और बताया गया कि किस निवेश पर कितना प्रतिफल मिलेगा, क्या करना चाहिए और कहाँ करना चाहिए निवेश।

सेवा कार्यों की योजना:

अगले सेवा कार्य में गाय, कुत्ते आदि के लिए पानी की कुंडियां और पक्षियों के लिए परिंदे रखने का कार्य किया जा रहा है। ग्रुप अब तक हर त्योहार और समय पर इसी तरह के सेवा कार्य करता आया है, जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है।

असहाय, गरीब, निर्बल, बच्चों को भोजन वितरण और शिक्षा सामग्री के साथ-साथ जीव दया और पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण, नारी सशक्तिकरण, जल संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में लगातार कार्य कर समाज के उत्थान का कार्य किया जा रहा है।

भावी योजनाएं:

अंत में सभी लोगों से मिलकर उनके बारे में जानने का प्रयास किया गया और निकट भविष्य में आम जन का किस तरह भला हो सके, इसके लिए योजनाएं बनाने पर विचार साझा किए गए।

सचिव ममता चोर्डिया ने बताया कि:

इस तरह के आयोजन से महिलाओं में सेवा और दान करने की भावना भी प्रोत्साहित होती है। यह ग्रुप अवेयरनेस कैंप, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और आने वाली सभी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now