दिल्ली/जोधपुर। मोदी सरकार की टीम में बतौर कैबिनेट मंत्री चुने गए जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत के दिल्ली निवास पर आज़ सुबह से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का क्रम दिनभर चलता रहा।
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, विधायक देवेंद्र जोशी, अतुल भंसाली, भैराराम सियोल, बाबू सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़, जि़ला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, देहात उत्तर अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, पूर्व जि़ला प्रमुख पूनाराम चौधरी, मनीष पुरोहित, करणी सिंह खींची, महेन्द्र मेघवाल, अचल सिंह मेड़तिया, महेन्द्र सिंह शेखावत, नाथु सिंह राठौड़, शशि प्रजापत, महेश व्यास, विक्रमादित्य सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व विविध राज्यों से बड़ी संख्या में लोग स्वगत करने पहुंचे।