जोधपुर। फोटो जर्नलिस्ट राज वैष्णव के माताजी श्रीमती चन्दु देवी धर्मपत्नी नन्दकिशोर वैष्णव का सोमवार को सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर मीडिया जगत के लोगों ने शोक संवेदनाएं प्रकट की है।
उनकी अंतिम यात्रा आज शाम पांच बजे निवास स्थान गांधी नगर माता का थान से कागा स्वर्गाश्रम जाएगी। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके पुत्र राज वैष्णव 24 न्यू चैनल में फोटो जर्नलिस्ट है। वहीं दो पुत्रियां मंजू और शशि है। वरिष्ठ पत्रकार कमल वैष्णव उनके दामाद है।