9.6 C
New York
Thursday, May 22, 2025

चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर। संस्कार शिविर में आज बालक-बालिकाओं ने भूतेश्वर वन खंड का भ्रमण किया और वहीं पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तीन से 15 साल तक के बच्चों ने प्रकृति, कृष्ण, राम, कार्टून इत्यादि के चित्र बनाए।
संस्थान के संरक्षक अश्विनी व्यास ने बताया कि शिविर में आज 24वें दिन शिविर के प्रशिक्षक डॉ. संजय बोहरा के नेतृत्व में करीब 90 बालक बालिकाओं ने भूतेश्वर वनखंड में चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शिविर के मुख्य प्रशिक्षक और ज्योतिषविद डॉ. संजय बोहरा ने बताया कि वैदिक काल में बच्चों की इच्छा जानने के लिए उनके सामने विभिन्न प्रकार की वस्तुएं रखी जाती थी, बच्चा उनमें से किसी एक वस्तु को चुनता और उसी दिशा में उसकी शिक्षा अग्रसित की जाती। वर्तमान में ये निर्णय माता-पिता लेते है और पूर्ण प्रयास के बाद भी सफलता अर्जित नहीं होती। इसलिए चित्रकला के माध्यम से न केवल बच्चों ने अपनी भावनाओं को कागज पर उकेरा बल्कि ये भी दर्शाया कि उनमें एक कलाकार छिपा हुआ है। संरक्षक अश्विनी व्यास ने बताया कि आज बालक बालिकाओं ने पूर्ण वैदिक विधान से मंत्रोच्चार के साथ भूतेश्वर महादेव मंदिर में शुक्ल यजुर्वेदी रुद्रा अष्टाध्याय का पाठ किया। इस अवसर पर प्रोफेसर केएन व्यास, सुशील कुमार व्यास और प्रोफेसर अनिल व्यास उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now