19.5 C
New York
Saturday, April 19, 2025

प्रधानमंत्री के “मन की बात”का 111वा एपिसोड का प्रसारण सुना: बिश्नोई 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के तत्वाधान में प्रधानमंत्री जी की मन की बात का 111 वा एपिसोड कुड़ी भगतासनी स्थित सरपंच सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण के जिला प्रवक्ता एवं सरपंच कुड़ी भगतासनी श्री चंद्रलाल खावा एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जोधपुर देहात तक सिंह के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में सुना गया।

भाजपा किसान मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किसान सम्मन निधि के ₹2000 की किस्त राज्य सरकार की ओर से बढाने पर कार्यकर्ताओं ने आपस में मुंह मीठा करवा कर खुशियां बांटी एवं प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। गौरतलब है कि किसान सम्मान निधि में प्रदेश सरकार ने ₹2000 की बढ़ोतरी करने की जो घोषणा की वह राशि प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री ने कल प्रदेश स्तरीय एक कार्यक्रम में जारी करके प्रदेश के किसानों के खातों में भेजी।

इस अवसर भाजपा कूडी मंडल पुर्व महामंत्री दिनेशसिंह राजपुरोहित, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कुड़ी भगतासनी के वार्ड पंच धर्मेंद्र पवार , कुड़ी मंडल उपाध्यक्ष भीखाराम भादू, कुड़ी मंडल महिला मोर्चा की संतोष गौड, महिला मोर्चा पदाधिकारी सुमन चारण, युवा मोर्चा महामंत्री किशोर बेरावत, युवा भाजपा नेता पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी प्रकाश बाबल, विकास सारण सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा किसान मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के जिला अध्यक्ष बिश्नोई ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम जोधपुर देहात दक्षिण के सभी मंडलों पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सुना गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now