18.5 C
New York
Sunday, May 18, 2025

जेएनवीयू में संविधान पार्क का लोकार्पणसंविधान के प्रति लोगों में जागरूकता जरूरी: राज्यपाल

जोधपुर। राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र ने शुक्रवार को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क का लोकार्पण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केएल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि संविधान की जानकारी सभी को होनी चाहिए इसलिए उन्होंने सभी विश्वविद्यालय में संविधान पार्क बनवाए। इससे पहले संविधान की मूल प्रति के आधार पर उन्होंने सबसे पहले राजभवन में संविधान पार्क बनवाया जिसे देखने के लिए अच्छी संख्या में लोग आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी विश्वविद्यालयों में भी संविधान पार्क बनवाए गए हैं। लगभग सभी विश्वविद्यालय में संविधान पार्क बन गए हैं। पूरे भारत में सबसे पहले राजस्थान में इसकी पहल की गई क्योंकि उन्होंने अनुभव किया कि संविधान के बारे में सभी को जागरूक किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संविधान की बातें तो सभी करते हैं लेकिन इसके बारे में जानकारी बहुत कम है इसलिए वह जिस कार्यक्रम में जाते हैं सब जगह संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्य को लोगों के साथ दोहराते हैं। संविधान की उद्देशिका में पूरे भारत की संस्कृति समाहित है। इसके पहले ही शब्द में पूरे भारत के लोकतंत्र को प्रकट करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now