18.5 C
New York
Sunday, May 18, 2025

पर्यटन नीति व बोर्ड का निर्णय स्वागत योग्य कदम: गाइड एसोसिएशन

जोधपुर। जोधपुर गाइड एसोसिएशन ने राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड बनाने व नवीन पर्यटन नीति जैसे प्रमुख कार्यो के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
एसोसिएशन के अमित पाराशर ने कहा कि राजस्थान अपनी ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला, समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व विख्यात है। साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है। पर्यटन से राज्य में जीडी पी में दर भी प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से पांच प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। प्रदेश में पर्यटन विकास को गति देने के लिए नवीन पर्यटन नीति व राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का गठन सरकार का निर्णय सराहनीय है। इस से राज्य के पर्यटन को नई दिशा व विकास की ओर अग्रसर होगा जिससे निश्चित रूप से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी व इससे जुड़े हजारों परिवारों को रोजगार मिलने के साथ आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिराज जोधा, महासचिव उम्मेद सिंह गहलोत, कोषाध्यक्ष राकेश जांगिड़ सहित सभी सदस्यों ने सरकार के निर्णय पर आभार प्रकट किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now