16.7 C
New York
Sunday, May 18, 2025

पुरानी पेन्शन योजना की मांग को लेकर रेलकर्मियों का प्रदर्शन

जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के जोनल अध्यक्ष व मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार व मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास के नेतृत्व में ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फैडरेशन के आह्वान पर नई पेन्शन स्कीम के विरोध में रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन किया गया।
जोनल अध्यक्ष व मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त हुए रेल कर्मचारियों पर जो नई पेन्शन स्कीम योजना थौंप दी गइ र्है उसे समाप्त कर पुरानी पेन्शन स्कीम योजना लागू की जानी चाहिए। अगर सरकार ऐसा नही करती है तो रेल कर्मचारी आने वाले समय में इस आन्दोलन को और तेज करेगा। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि आज पूरे भारतवर्ष में ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स के आह्वान पर नई पेन्शन स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में संजय मीणा, सुनील टाक, जसबीर सिंह चौधरी, मदनलाल बैरवा, विजया व्यास, बन्ने सिंह, आशा कंवर, रविन्द्र प्रजापत, अरूणा सोलंकी, जितेन्द्र ढाका, जितेन्द्र गुर्जर, अशोक सिंह मेडतिया, परमानन्द गुर्जर, लाभ सिंह, अनुप त्रिवेदी, शरद जोशी, विजय सिंह धाभाई, रविन्द्र सिंह, आशीष खन्ना, हनुमानराम, सन्दीप गुर्जर, प्रकाश चौधरी, उपेन्द्र कुमार, विजेन्द्र प्रजापत, अरूण बिस्सा, कृष्ण कुमार गुर्जर, ललित सुनारिया, हारूण, मीठालाल मीणा, नरपतराम, अंसार हुसैन, अरूणदास आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now