जोधपुर। जॉयंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा शुभ सवेरा संस्थान वात्सल्यपुरम हाउसिंग बोर्ड में महीनेभर का राशन उपलब्ध करवाया गया है। इस दौरान सभी बच्चों को आइसक्रीम भी खिलाई गई।
संस्था की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि आटा, दाल, सूजी, चायपत्ती, पोहा, नमक, शक्कर, टोस्ट, पापड़, राबोड़ी, खिचिया आदि सामग्री दी गई है। इससे करीब 28 से ज्यादा बच्चे से लाभान्वित होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं सहित आम जनता को जीव दया करवाना था। अगले सेवा कार्य में वृक्षारोपण करवाना है। सचिव ममता चोरडिया ने बताया कि इस दौरान उषा सोनी, राजेश सोनी, मंतेश्वरी अरोड़ा, केएल अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।