15.4 C
New York
Wednesday, May 14, 2025

खेलो इंडिया प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचनवूमेंस लीग प्रतियोगिता 24 अगस्त से

जोधपुर। भारत सरकार के युवा मामलात व खेल मंत्रालय द्वारा महिलाओं की खेलो में भागीदारी निभाने व महिला खिलाडिय़ों की संख्या एशियन गेम्स व ओलंपिक खेलो में बढ़ाने के उद्देश्य से योगासन भारत के निर्देशन व मार्गदर्शन में 24 अगस्त से आरवाईएसए व योगासन जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में डिगाडी स्थित माउंट कार्मेल में खेलो इंडिया वूमेंस लीग वेस्ट जोन का आयोजन किया जाएगा।
पूर्व जिला प्रमुख जोधपुर पूनाराम चौधरी ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि योगासन जैसे खेल का आयोजन होना महिलाओं के लिए अतिआवश्यक हैं। ऐसे आयोजन से ही महिलाओं में भी योग व योगासन के प्रति रुचि बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत योग मानसिक, शारीरिक विकास के लिए अतिमहत्वपूर्ण भी हैं। हमे खेल के अलावा भी प्रतिदिन सुबह योग क्रियाएं करनी चाहिए। पोस्टर विमोचन में भगाराम पटेल, छात्र नेता विपिन चौधरी व जितेन्द्रसिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। योगासन जोधपुर के सचिव गजराज सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान में पहली बार यह आयोजन होने जा रहा है जिसमें 8 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now