11.6 C
New York
Tuesday, April 22, 2025

भिन्न-भिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण

जोधपुर। समाजसेवी श्री सैनिक क्षत्रिय पूंजला नाडी संरक्षण एवं पर्यावरण विकास संस्थान द्वारा पूंजला नाडी के विकास कार्य से जुड़े समाज सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किया गया।
संस्था के संयोजक जगदीश देवड़ा ने बताया कि मुख्य अतिथि समाज सेवी एवं पर्यावरण प्रेमी मुकेश कच्छवाहा, अशोक गहलोत अनिता परिहार, सीता कच्छवाहा रूद्राक्षी, कृष्णा कच्छवाहा, शिव प्रकाश, पंकज, गौरव गहलोत ने पूंजला नाडी प्रांगण में कई प्रकार के फलदार वृक्षों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्ता के बारे में बताया। इस दौरान कल्पवृक्ष एवं कदम सहित भिन्न-भिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गयाा। कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकर्ता युधिष्ठरसिंह गहलोत, बलवीर गहलोत, अर्जुन सिंह गहलोत, भागीरथ परिहार, जितेन्द्र गहलोत, नरपत गहलोत, लुम्बाराम देवड़ा, झूमरलाल देवड़ा, लिखमाराम सुथार, कानाराम आदि ने सहयोग किया।            

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now