22.7 C
New York
Friday, May 2, 2025

सर्व ब्राह्मण महासभा ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों का किया सम्मान

सर्व ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की ओर से सिवांची गेट के बाहर स्थित प्राचीन भगवान परशुराम महादेव मंदिर परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि, भावांजलि अर्पित करने और उनके परिवारजनों को सम्मानित करने का समारोह आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ पुष्टिकर एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद पुरोहित और महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि और भावांजलि अर्पित की गई, जिसमें सबसे पहले गायक जगदीश हर्ष ने गुरु वंदना और “डाल डाल पर सोने की चिड़िया” जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। अन्य कलाकारों, जैसे महेश व्यास, डॉ. आनंदराज व्यास, आकांक्षा (मुंबई से आई हुई कलाकार), और दीपक जोशी ने भी देशभक्ति के गीत गाकर माहौल को भावुक बना दिया।

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों का सम्मान भी समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा ने बताया कि इस सम्मान समारोह में श्याम सुंदर व्यास (गुड़िया साब), रामचन्द्र बोड़ा, राधाकृष्ण बोहरा, द्वारका प्रसाद पुरोहित, जोरावरमल बोड़ा, किस्तूरचंद पुरोहित, श्रीमती कृष्णा व्यास, बाल मुकुंद बिस्सा, श्रीमती राजकंवर व्यास, शांति प्रसाद व्यास, प्रेमराज बोड़ा, राज व्यास, माधो प्रसाद व्यास, जय नारायण व्यास, देव नारायण व्यास, बंशीधर पुरोहित, लप्सा जोशी, सुमनेश जोशी, गोरजा देवी जोशी, चंपालाल जोशी, छगनजी चैपासनी वाले, मूलराज पुरोहित (घेरवाणी), महावीर प्रसाद व्यास, पुखराज जोशी, फतेहराज जोशी, यशवंत राज जोशी, और सोमनाथ बोहरा सहित कई दिवंगत सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को शाल ओढ़ाकर और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सर्व ब्राह्मण महासभा के युवा अध्यक्ष गिरीश व्यास ने बताया कि जो परिवारजन किन्हीं कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। महासभा के सचिव नरेश बोहरा ने बताया कि इस सम्मान समारोह में हैल्पिंग हैंड, इरादा, रॉयल्स, सूर्यनगरी तराना जैसी संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि आनंद पुरोहित ने महासभा के युवाओं की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now