12.2 C
New York
Friday, April 18, 2025

भाजपा शहर के सभी बारह मंडल अध्यक्षों की घोषणा

भाजपा शहर के सभी बारह मंडल अध्यक्षों की घोषणा
खांडा फलसा में अरविंद पुरोहित बने मंडल अध्यक्ष, समर्थकों ने किया स्वागत
जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जोधपुर शहर में कुल 12 मंडल हैं और बुधवार को सभी 12 मंडल के अध्यक्षों के नाम की सूची जारी कर दी गई है। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
महामंदिर में विकास सामरिया, लालसागर में लक्ष्मण भाटी, पावटा में उमेश पलीया, राइका बाग में रणजीत सिंह राजपूत, खांडा फलसा में अरविंद पुरोहित, त्रिपोलिया में पूजा सुराणा, रातानाडा में हरिसिंह पंवार, शास्त्री नगर में अमित प्रजापत, मसूरिया में सुरेश मेघवाल, चौपासनी में हेमंत जानयानी, सूरसागर में पंकज भाटी और प्रतापनगर में भैरुदास वैष्णव को मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष बनने के बाद अरविंद पुरोहित का समर्थकों ने साफा बांधकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बता दे कि कुछ दिनों पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत पहली मंडल अध्यक्ष की सूची जारी कर दी थी। जोधपुर देहात दक्षिण जिले के 13 मंडलों में अध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें से 11 चेहरे बदले गए हैं। महज दो अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now