12.2 C
New York
Friday, April 18, 2025

महानगर खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन

महानगर खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन
जोधपुर। पुण्यार्थम् श्री माधव सेवा समिति द्वारा रेजिडेंसी रोड स्थित इंजीनियरिंग भवन में महानगर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समिति ने विभिन्न संस्कार केंद्र केशव, माधव, नरेंद्र तथा राजकीय विद्यालयों में शिक्षक सहयोग के माध्यम से चल रही शैक्षणिक और संस्कारगत गतिविधियों के साथ खेल प्रतियोगिताओं को जोड़ा। इनमें कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसे खेल शामिल थे।
समिति के सचिव संजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताएं पहले भाग स्तर पर आयोजित हुईं, जिसमें विजयी खिलाड़ी महानगर स्तर तक पहुंचे। महानगर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रांत के संघ चालक हरदयाल वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि संघ व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है। व्यक्ति निर्माण में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना अनिवार्य है, क्योंकि सभी के सहयोग से ही एक विकसित और व्यवस्थित समाज का निर्माण संभव है। आज शिक्षा के साथ संस्कारों की महती आवश्यकता है। संस्कारविहीन समाज कोरा कागज की तरह होता है, जिस पर गलत प्रभाव आसानी से पड़ सकता है। अच्छे संस्कार ही एक व्यवस्थित और सुदृढ़ समाज का निर्माण करते हैं। अजय सिंह सांसी ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं बिना किसी बड़े साधन या संसाधन के सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। समाज और क्षेत्र के विभिन्न भामाशाहों के सहयोग से यह आयोजन संभव हो सका। इसका मुख्य उद्देश्य था कि सीमित संसाधनों में भी हम अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को निखार सकते हैं। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को मंच प्रदान कर उनकी क्षमताओं को दिशा दी जा सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now