12.2 C
New York
Friday, April 18, 2025

सुंदरकांड पाठ का पाठ दस को, बैनर का विमोचन

सुंदरकांड पाठ का पाठ दस को, बैनर का विमोचन
जोधपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर शहर में बहुत धार्मिक आयोजन होंगे। इसी के चलते दस जनवरी को कुंभेश्वर युवा शक्ति संगठन द्वारा सरदारपुरा खडिय़ा बास के महादेव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
संगठन के करण प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम के बैनर का विमोचन चांदपोल रामद्वारा के संत अमृताराम महाराज संत रामशरण महाराज ने किया। इस अवसर पर संत ने कहा कि हजारों वर्षों का स्वप्न साकार होकर मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ शहर में हर्षोल्लास से मनाई जानी चाहिए जिससे लोगों में रामजी के घर आने की खुशी हो वैसे ही आनंदमय वातावरण बनना चाहिए। इस मंदिर से राष्ट्र का निर्माण होते हम सभी लोग आज देख रहे हैं। सनातन धर्म संस्कृति के लिए भक्त मंदिरों में लंबी कतार में लग दर्शन कर रहे है। महाकुम्भ में लोगों का उत्साह बता रहा है आज सनातन धर्म ध्वज विश्व में लहरा रहा है। बैनर विमोचन में संगठन के शुभम् चांदोरा, लोकेश खेलानी, सुनील मोहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now