10 C
Innichen
Thursday, April 23, 2026

Buy now

spot_img

परमात्मा के शाही रथ के साथ निकला वर्षीतप के तपस्वियों का भव्य वरघोड़ा

जोधपुर। 20 अप्रैल । भैरूबाग पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ में श्रीमद विजय आचार्य जयानंद सुरीश्वर एवं गणिवर्य जयकीर्ति महाराज के पावन सानिध्य में अक्षय तृतीया दिवस पर वर्षीतप के तपस्वियों का पारणा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। तीर्थ के दिलीप जैन ने बताया कि इससे पूर्व सकल संघ की उपस्थिति में कमला देवी हस्तीमल भंडारी परिवार द्वारा परमात्मा का ईक्षु रस से अभिषेक किया गया। तीर्थ के अध्यक्ष गणेश भंडारी एवं उपाध्यक्ष मांगीलाल वडेरा ने बताया कि इसके पश्चात चतुर्विद संघ की उपस्थिति में बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों एवं शाही बग्गियों के साथ परमात्मा को भव्य रथ में विराजमान कर तपस्वियों का भव्य वरघोड़ा निकाला गया। तीर्थ के ट्रस्टी महेंद्र भंडारी ने बताया कि इसके पश्चात गुरु पूजन एवं तपस्वियों के चरण प्रक्षालन भी किए गए। इस अवसर पर गुरु भगवन्तों एवं तपस्वियों का अक्षत से वधामणा कैलाश एवं प्रमिला पटवा परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर गणिवर्य जयकीर्ति महाराज के दूसरे वर्षीतप के उपलक्ष्य में पवन बेन मदनलाल जैन परिवार ने उन्हें ईक्षु रस से पारणा करवाया। ट्रस्टी कैलाश मोहनोत ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य जयानंद सुरीश्वर ने परमात्मा आदिनाथ की महिमा बतलाते हुए वर्षीतप की महत्ता को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंतिम में लाभार्थियों, मेहमानों एवं तपस्वियों का संघ की ओर से बहुमान एवं गौतम प्रसादी का आयोजन भी किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

29,652FansLike
10,816FollowersFollow
2,788SubscribersSubscribe
Advertisement
Primary Math Lab
previous arrow
next arrow

Latest Articles