16.1 C
New York
Sunday, April 20, 2025

नेशनल फायर अकादमी 53वे बैच का दीक्षान्त समारोहप्रमाण पत्र तथा श्रेष्ठ सेवा अवार्ड्स दिए गएहुनर का उपयोग समाज एवं क्षेत्र की सेवा में करें – केन्द्र निदेशक

जोधपुर, 17 जुलाई/ऑल इंडिया ईंस्टिट्युट आँफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के नेशनल फायर अकादमी, जोधपुर सेंटर पर 53 वें बैच का दीक्षांत समारोह मनाया गया।
समारोह में केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक विनोद पालीवाल व प्राचार्य (फायरमेन प्रशिक्षण) के.एस. राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को प्रमाण प्रमाण पत्र और उत्तम उपस्थिति व सर्वाेत्तम फायरमैन केडेट् के अवार्ड प्रदान किए।
केन्द्र निदेशक विनोद पालीवाल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को कौशल विकास के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए इस दिशा में उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी पाकर समाज एवं क्षेत्र की सेवा में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने फायरमैन के कर्तव्यों को भी अच्छी तरह निभाने को कहा।
प्राचार्य के.एस. राजपुरोहित ने शहर के बढ़ते औद्योगिक विस्तार के साथ ही फैक्ट्रियों, स्कूलों, घरो में आग लगने की बढ़ती जा रही छोटी-बड़ी घटनाओं से उत्पन्न् विषम परिस्थितियों को देखते हुए ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के बलदेव नगर स्थित अग्निशमन अकादमी संस्थान की ओर से अग्नि विभीषिका एवं जान-माल के नुकसान की रोकथाम को लेकर मॉक फायर ड्रिल का अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किया।
समारोह में लक्ष्मण कुमार (रिटायर्ड आर्मी फायर सर्विस), एस. पी. व्यास( फायरमैन सीनियर सुपरवाइजर), धन्नाराम राव (फायर मैन कोर्डिनेटर), अरुण गौड़, तमन्ना चौहान, प्रकाश राव, समस्त स्टाफगण तथा 53 वे बेच के फायरमेन कैडेट्स उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now