जयपुर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराचंद नाटाणी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दीनदयाल नाटाणी ने बताया कि दिनांक 6 अगस्त 2023 रविवार खण्डाका हाउस तांबी पेट्रोल पंप के पास झोटवाडा रोड जयपुर में आयोजित किए जाने वाले लहरिया एवं वन महोत्सव में अंतराष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु विशिष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जावेगा लहरिया वन महोत्सव में नाटाणी परिवार की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे तथा श्रेष्ठ प्रतियोगी को पुरस्कृत भी किया जायेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता गोविन्द नाटाणी ने बताया की लहरिया वन महोत्सव में एक परिवार एक पौधा अभियान के तहत सभी सदस्यों को एक-एक पौधा लगाने के साथ ही संरक्षणता की शपथ दिलाई जायेगी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ लहरिया डान्स, केटवाॅक एवं कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा लहरिया एवं वन महोत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दिनांक 30.07.2023 तक आवेदन स्वीकार किये जायेगें। समारोह में प्रवेश की व्यस्थता कूपन पास से रखी गई है। समिति के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता के संयोजक में अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने वाले सदस्यों का भी लहरिया वन महोत्सव में सम्मानित किया जायेगा एवं एक परिवार एक पौधा अभियान के तहत सभी परिवार के सदस्यों को पौधा लगाने के साथ ही सरंक्षणता हेतु शपथ दिलाई जायेगी। राष्ट्रीय महामंत्री दीनदयाल नाटाणी ने बताया कि एक परिवार एक पौधा अभियान एवं लहरिया महोत्सव के पोस्टर का विमोचन शनिवार दिनांक 22.07.2023 को सिदेश्वर वीर हनुमान मंदिर मिश्रराजा जी का रास्ता, जयपुर में किया गया। दीनदयाल नाटाणी ने बताया कि समिति द्वारा चलाये जा रहे पर्यावरण संरक्षणता एवं जल सरंक्षणता अभियान के तहत एक परिवार एक पौधा लगाने का सकंल्प दिलाने के साथ ही क्षेत्रवार वृक्षारोपण करने के लिये भी जागरूक करने के साथ पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में राम शरण नाटाणी विनय कुमार गुप्ता मुरारीलाल नाटाणी गोविन्द नाटाणी ताराचन्द नाटाणी नीरज नाटाणी बृजकिशोर नाटाणी कपिल नाटाणी अंकित नाटाणी अजय नाटाणी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।