26.1 C
New York
Saturday, April 19, 2025

महिला पीजी महाविद्यालय मे आज ईएलसी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण संरक्षण एवं लोकतन्त्र संरक्षण को आधार बनाकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किय गया।

जयनारायण व्यास शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित महिला पीजी महाविद्यालय मे आज ईएलसी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण संरक्षण एवं लोकतन्त्र संरक्षण को आधार बनाकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किय गया। पर्यावरण मनुष्य और प्रकृति के बीच सन्तुलन का भी नाम है लेकिन मनुष्य अपने निजी स्वार्थ के वशीभूत होकर पर्यावरण का गलत तरीके से दोहन करता जा रहा।इसी व्यवस्था के प्रति छात्राओं को जागरूक एवं उत्तरदायी बनाने हेतु ईएल सी क्लब और महिला पीजी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम किये गये जिसमें सर्वप्रथम लोकतन्त्र को सशक्त बनाने हेतु मतदान की आवश्यकता विषयक एक लघु नाटिका का आयोजन किया गया। कुंकुम सोनी,अदिति कल्ला,भव्या जांगीड,कोमल आदि छात्राओं ने नाट्याभिनय किया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में क्विज कंपिटीशन का आयोजन किया गया जिसमे महाविद्यालय की विविध विषयों की छात्राओं ने टीम ए बी सी डी ई के रूप में पांच टीमों ने भाग लिया इस कार्यक्रम मे लोकतन्त्र एवं पर्यावरण से सम्बंधित विविध प्रश्न पूछे गये। क्विज प्रतियोगिता में टीम ई ने विजय प्राप्त की।
कार्यक्रम की अगली कडी में स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सुरुचिपूर्ण पोस्टर निर्मित किए।इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप मे हिन्दी विभाग की आचार्य डा रंजना उपाध्यक्ष एवं अंग्रेजी विभाग की डा माधविका माथुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा सीमा हठीला ने किया।डा रेखा पुरोहित ने पर्यावरण संरक्षण की आधुनिक विधियों की जानकारी दी।
डा संजय बोहरा ने इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता को रेखांकित किया वहीं डा  नितेश व्यास ने महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की गौरवशाली परम्परा से छात्राओं को अवगत कराया।
डा हेमा जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now