8.8 C
New York
Wednesday, April 16, 2025

पुष्प वर्षा से किया पथ संचलन का स्वागत

जोधपुर। विजयादशमी के अवसर पर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने आज विभिन्न मार्गों पर घोष वादन करते हुए पथ संचलन किया। इस दौरान शहरवासियों ने उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया।आरएसएस के स्वयंसेवकों ने आज कदम से कदम मिलाते हुए शहर के विभिन्न प्रखंडों में पथ संचलन किया। घोष वादन के साथ हुए इस पथ संचलन में छोटे बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्ग भी शामिल हुए। यह पथ संचलन विभिन्न मार्गों से गुजरा। रास्ते में कई स्थानों पर शहरवासियों ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन के बाद स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन भी किया।इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी पथ संचलन का आयोजन हुआ। लूणी कस्बे में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन किया गया। संघ के पप्पाराम पूनिया ने बताया कि कस्बे के विभिन्न मार्गों पर घोषवादन करते हुए पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के बाद खेल मैदान में शस्त्र पूजन किया गया। वहीं धुंधाड़ा में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को पथ संचलन हुआ। मथानिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में पाबूर जाव आदर्श नगर से पथ संचलन रवाना हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now