19.5 C
New York
Saturday, April 19, 2025

खेलों के माध्यम से बालिकाओं को सिखाया टाइम मैनेजमेंट

जोधपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की महिला विंग संतुलन की ओर से चौपासनी स्थित भवन में युवा लड़कियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें विशेष कर 13 से 19 वर्ष की युवा लड़कियों ने भाग लिया। वर्कशॉप संस्थान के संतुलन प्रकल्प के तहत रखी गई।वर्कशॉप में सभी के शारीरिक स्वास्थ्य को मध्य नजर रखते हुए जुम्बा डांस रखा गया, जिसमे बताया गया कि हमारे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम कितना महत्वपूर्ण है। उसके बाद इस वर्कशॉप में प्रश्नोत्तरी का भी अनुभाग रखा गया जिसमें सभी से विज्ञान, सामान्य विज्ञान, आध्यात्मिक प्रश्न एवं पहेलियां पूछी गई। वर्कशॉप में बच्चों द्वारा एक बहुत ही सुंदर नृत्य की पेशकश की गई। फिर एंकर्स द्वारा बताया गया कि जीवन में हार-जीत पर हमें कभी निराश नहीं होना चाहिए। हमें हर मुश्किल को मुस्कुराते हुए स्वीकार करना चाहिए। इसके बाद कार्यक्रम में स्टैंड अप कॉमेडी और टंग ट्विस्टर का सत्र रखा गया। सभी बच्चों ने खूब हंसी के ठहाके लगाए। इसके बाद एक खेल भी रखा गया जिसका नाम गुत्थमगुत्था था। इस खेल के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह खेल एक अलर्टनेस इफेक्ट को बढ़ाता है और यह खेल बच्चों को अलर्ट कैसे रहते हैं वह भी सीखता है, इसके साथ-साथ यह खेल टीम वर्क के बार में जानकारी देता है, क्योंकि यह खेल टीम में खेला जाता है।साध्वी उषा भारती ने इस कार्यक्रम की विशेषता बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम इसलिए विशेष है क्योंकि इस कार्यक्रम की सारी व्यवस्था इन्हीं 13 से 19 वर्ष की युवा बहनों द्वारा की गई है। साध्वी जी बताया कि जब हम छोटे होते हैं तो हमारी आशाएं भी छोटी होती है पर जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं हमारी आकांक्षाएं बढ़ती है और हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ती है। ऐसे में हमारे जीवन को किस तरह मैनेज करना चाहिए। यह बताना जरूरी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now