17.8 C
New York
Thursday, May 1, 2025

ईसा मसीह के जन्म की झांकी सजाई, क्रिसमस कैरोल गाए

जोधपुर। दिसंबर माह आते ही मसीह समाज में क्रिसमस की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो जाती हैं। इसी कड़ी में एसएम चर्च एवं आराधनालय कुड़ी चर्च के नन्हे बच्चों ने ईसा मसीह के जन्म की सुंदर झांकी प्रस्तुत की तथा रंग-बिरंगे परिधानों में खुशी से नाचते गाते हुए प्रोसेशन निकाला। चर्च में व्हाइट गिफ्ट संडे भी मनाया गया।एसएम चर्च के सूचना प्रभारी नवीन पॉल एवं संजीव बहादुर ने बताया कि क्रिसमस से पूर्व मसीह समाज द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मसीही समाज में वार्षिक क्रिसमस कैंटटा की परंपरा है। इस दौरान अधिकांश चर्चों ने मिलकर सैंट टैरेसा चर्च सभागार में यूनाइटेड क्रिसमस कैरल की संगीतमय प्रस्तुति दी। जोधपुर के एसएम चर्च की मंडली ने सुंदर संगीत प्रस्तुत किया। जोधपुर के सभी गिरजाघरों की गायन मंडलियों ने सुंदर प्रस्तुति दी जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। एसएम चर्च में आराधना रेव्ह. क्रूस लॉयल तथा आराधनालय में रेव्ह. प्रोणोय कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने सफेद लिफाफे में अपनी भेंट अर्पित की जो कि कल्याणकारी कार्यों में खर्च होगी। सफेद लिफाफा समानता का प्रतीक है। इस अवसर पर जोधपुर के विभिन्न चर्च के प्रेसबिटर इंचार्ज तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  रेव्ह. क्रूस लॉयल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। जैराल्ड नरोनाह ने कार्यक्रम का संचालन किया। फादर रेव्ह. डेविड जॉन ने प्रार्थना द्वारा कार्यक्रम का समापन किया। फादर रेव्ह. ऑबट कारवाल्हो ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now