18 C
New York
Sunday, April 20, 2025

कुड़ी भगतासनी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचीभाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जोधपुर। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा कुड़ी भगतासनी पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।कुड़ी भगतासनी ग्राम पंचायत के सरपंच चंद्रलाल खावा ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने हेतु निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा का रथ आज कुड़ी भगतासनी पंचायत मुख्यालय पहुंचा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, भाजपा नेता डॉ. सरोज पटेल व एडवोकेट अशोक पटेल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर बक्स, राजस्थान युवा बोर्ड राजस्थान सरकार के पूर्व निदेशक ओमप्रकाश बिश्नोई, पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश सिंह राजपुरोहित खाराबेरा, भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष अरविंद बरा, राजेंद्र सिंह राठौड़, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमाराम ढाका,भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री विजेंद्र शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा कुड़ी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष इंजीनियर विनोद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय जयपाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा में 17 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कुड़ी भक्तासनी के समस्त क्षेत्र के आमजन को मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी एवं उनका योजनाओं के लिए पंजीयन करवाया। पुर्व में योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया। मोदी सरकार की योजनाओं का रथ में लगी स्क्रीन में मोदी सरकार की योजनाओं पर बनी फिल्म का प्रस्तुतीकरण किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भलराम पटेल, नंदलाल पालीवाल, किशन सिंह राजपुरोहित, पृथ्वी सिंह राजपुरोहित, कुड़ी मंडल महामंत्री वीरेंद्र मेहरा, किशोर सिंह, काशीराम बिश्नोई ,घेवरराम मुंडेल, कुलदीप बिश्नोई, भारतीय जनता युवा मोर्चा लूणी मंडल के महामंत्री कैलाश सियाग, बिट्टू मंडल सहित पंचायत समिति लूणी के विकास अधिकारी सुखराम बिश्नोई, गणपतलाल सुथार, कुड़ी भगतासनी ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी भूराराम बिश्नोई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी चंपालाल आचार्य ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now