11.2 C
New York
Monday, April 21, 2025

गीता जयंती 23 को, शहर में होंगे कई कार्यक्रम

जोधपुर। मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी शनिवार को गीता जयन्ती के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस दौरान शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।वैदिक सनातन धर्म प्रचार समिति, शारदा बिस्सा स्मृति मेमोरियल ट्रस्ट एवं जयनारायण व्यास शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमद् भगवत गीता प्राकट्य दिवस पर गीता जयंती समारोह का आयोजन 23 दिसम्बर को महिला पीजी कॉलेज में दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के समन्वयक गोल्डी बिस्सा ने बताया कि भगवत गीता प्राकट्य दिवस पर कार्यक्रम की शुरूआत श्रीमद् गीता पूजन से होगी। कार्यक्रम में गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी जिसमें जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र देव अवस्थी एवं प्रो. डॉ. सरोज कौशल गीता के तीसरे अध्याय में वर्णित गीता समस्त विश्व को दिव्य चक्षु देकर सबको निस्काम भाव से कत्र्तव्यपरायण बनाने की महती शिक्षा पर विशेष प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम के दौरान गीता श्लोक प्रतियोगिता व गीता पर पत्र वाचन होगा तथा कॉलेज की समस्त छात्राओं और आगन्तुकों को गीता की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।वहीं गीता जयन्ती पर गीता परिवार के तत्वावधान में विश्व के 180 देशों से एक लाख गीताप्रेमी लगातार 42 घंटे तक ऑनलाइन अखण्ड अष्टादश गीता पारायण करेंगे जिसमें सम्पूर्ण श्रीमद्भगवद गीता के 18 अध्यायों का 18 बार संस्कृत पाठ किया किया जाएगा। श्रीमद्भगवद्गीता का प्राकट्य मोक्षदा एकादशी के दिन करीब 5160 वर्ष पूर्व हुआ था। इस वर्ष मोक्षदा एकादशी 22-23 दिसम्बर को रहेगी। इस अवसर पर गीता परिवार की ओर से शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार रात 12 बजे तक गीता के सम्पूर्ण 18 अध्यायों का 18 बार अखण्ड पारायण ऑनलाइन पाठ किया जाएगा। श्रीराममन्दिर जन्मभूमि के कोषाध्यक्ष व गीता परिवार के संस्थापक स्वामी गोविन्ददेव गिरी महाराज कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। गीता परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि 180 देशों के हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, बांग्ला, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, उडिय़ा, नेपाली, असमिया, मलयालम, सिंधी भाषाओं के करीब 1 लाख से भी अधिक गीताप्रेमी पाठ करेंगे। इसमें जोधपुर से भी अनेक गीता प्रेमी ऑनलाइन जुडक़र गीता पाठ करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now