12 C
New York
Monday, April 21, 2025

सत्संग सुनने से होता है पापों का नाश: निर्मलराम महाराजशोभायात्रा के साथ हुई भागवत कथा की पूर्णाहुति

जोधपुर। जिले के भोपालगढ़ उपखंड क्षेत्र के अरटिया कलां गांव स्थित ठाकुरजी महाराज के मंदिर प्रांगण में आयोजित सप्त दिवसीय भागवत कथा सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ महोत्सव की शोभायात्रा के साथ पूर्णाहुति हुई जिसमें अरटिया सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश जाखड़ ने बताया कि माणसा रामद्वारा गुजरात के रामस्नेही संत निर्मलराम महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सत्संग सुनने से पापों का नाश होता है। भागवत सभी ग्रंथों में सिरमौर होती है। इसको सुनने मात्र से ही मनुष्य जीवन के कई जन्मों द्वारा किए गए पापों का विनाश हो जाता है। इससे जीव को संसाररूपी भवसागर पार करने सहित परमात्मा के चरणों में स्थान प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त होता है। भागवत पापों का विनाश कर जीव को तारने वाली होती है। परमात्मा इतने दयालु होते हैं कि वह जब अपने भक्तों पर कृपा करते हैं तो उन्हें कुछ भी ध्यान नहीं रहता है। मनुष्य जीवन कर्म प्रधान नहीं होकर कृपा प्रधान होता है। जिस जीव पर परमात्मा की कृपा होती है उसे ही मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। भागवत कथा के अंतिम दिन छप्पन भोग की झांकी सजाई गई व साथ ही भजन मंडली द्वारा सुमधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now