19.5 C
New York
Saturday, April 19, 2025

सिद्धि जौहरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय रत्न से सम्मानित

जोधपुर। इंडो नेपाल ग्रीन मिशन की ब्रांड एम्बेसडर सिद्धि जौहरी ने अयोध्या में आयोजित हुए पर्यावरण महाकुंभ में भारत और नेपाल का प्रतिनिधित्व किया। नीरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय पर्यावरण महाकुम्भ में जोधपुर से मिसेज़ इंडिया इंटनेशनल सिद्धि जौहरी को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित होने के साथ राष्ट्रीय रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया।इंडो नेपाल ग्रीन मिशन की ब्रांड आइकॉन सिद्धि ने देश विदेश से पधारे पर्यावरणविदों प्रदूषण मुक्त धरती के विषय पर चर्चा की। एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सिद्धि जौहरी को पद्मश्री डॉक्टर विजय कुमार शाह एवं सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पाण्डे द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित भी किया गया। यह सम्मान उनके देश विदेश में किए गए सामाजिक के हर क्षेत्र में किए कार्यों एवं उनके महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयास को देखते हुए दिया गया है। संयुक्त राष्ट्रीय के पर्यावरण प्रमुख एरिक सोल्हेम एवं कल्पतरु संस्था द्वारा वृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित सिद्धि पर्यावरण के साथ समाज को एक नई दिशा प्रदान करती है। विश्व पटल पर अपना छाप छोडऩे वाली सिद्धि जौहरी इंडो नेपाल ग्रीन मिशन की ब्रांड एंबेसडर, मिसेज़ इंडिया इंटरनेशनल, महिला सशक्तिकरण की राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर, नेशनल हेल्थ एजुकेशन एंबेसडर ऑफ़ इंडिया, जनपरिषद एवं फ़ोर्टी महिला विंग की ब्रांड एम्बेसडर के साथ कई राष्ट्रीय संस्थाओं से जुडक़र समाज को एक नई दिशा दे रही हैं और इसी क्रम में उन्हें बारम्बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाज़ा गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now