18.9 C
New York
Tuesday, June 17, 2025

जैन भागवती दीक्षा कल, वरघोड़ा निकला

जोधपुर। व्यसन मुक्ति के प्रबल प्रेरक रत्न संघ नायक आचार्य प्रवर हीराचन्द्र, भावी आचार्य महेन्द्रमुनि के सानिध्य में चार मुमुक्षु कन्हैयालाल, नेहा जैन, खुशी चौपड़ा, रिद्धि बाफना की जैन भागवती दीक्षा मंगलवार को होगी। इससे पहले दीक्षा महोत्सव के कार्यक्रमों के तहत मुमुक्षु बहिनों का वरघोड़ा आज निकाला गया।श्री जैन रन युवक परिषद् जोधपुर के अध्यक्ष गजेंद्र चौपड़ा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आज सांसारिक जीवन का मोह छोडक़र वैराग्य के पथ पर जाने का संकल्प लेने वाले चारों मुमुक्षुओं का वरघोड़ा निकला जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। बैंड की मधुर धुन के साथ वरघोड़े में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दीक्षा लेने वाली बेटियों को शुभकामनाएं दी। वरघोड़ा शिव शक्तिनगर गली नम्बर-4 से रवाना होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए हनवंत गार्डन पहुंचा। शोभायात्रा के बाद मुमुक्षु व दीक्षार्थी परिवार का अभिनन्दन समारोह हुआ। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायाधिपति प्रकाश टाटिया ने की। संघ संरक्षक मंडल के संयोजक मोफतराज मोहनोत ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन कमलेश मेहता और गजेंद्र चौपड़ा ने किया।मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंघवी ने बताया कि 16 जनवरी को आचार्य भगवंत के मुखारविंद से इन चारों मुमुक्षुओं को जैन भागवती दीक्षा प्रदान की जाएगी। इस दीक्षा प्रसंग के अवसर पर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री धनपत सेठिया, श्राविका मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका दूधेडिय़ा, श्राविका मंडल की राष्ट्रीय महामंत्री श्वेता कर्णावट, युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक लोढ़ा, मारवाड़ क्षेत्रीय प्रधान अमरचंद चौधरी, जोधपुर संघ के अध्यक्ष सुभाष गुंदेचा मंत्री, नवरत्न गिडिय़ा एवं दीक्षा समिति के मंत्री महावीर मकाना, संयुक्त महामंत्री प्रकाश सालेचा, दीक्षा व्यवस्था संयोजक राजेश कर्णावट, जोधपुर श्राविका संघ की अध्यक्ष सुमन सिंघवी, महावीर कोठारी, अशोक मेहता अनिल पारख, मनीष लोढ़ा, जितेंद्र लोढ़ा, महेंद्र सुराणा, नरेंद्र बाफना और वीर परिवार के सदस्य एवं सैकड़ो श्रावक-श्राविकाओं सहित संघ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Me

16,500FansLike
5,448FollowersFollow
1,080SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now